ऊधमसिंह नगर: यहाँ पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा कोहराम
रुद्रपुर। जनपद के पुलिस लाइन में तैनात 35 वर्षीय कांस्टेबल ने अपने घर के पंखे में लटक कर बड़ा आत्मघाती कदम उठा दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सिपाही को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गौलापर हल्द्वानी निवासी समीर भंडारी पुत्र कृष्णा भंडारी यहां पुलिस लाइन में तैनात थे। बीते रोज सुबह समीर ड्यूटी नहीं गए। शाम को कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। देर शाम करीब 7.30 बजे पत्नी जब कमरे गई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। देखा तो समीर फंदे पर लटका हुआ था। उसकी चीख-पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर आये। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन लोगों से जिला अस्पताल ले आए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
सिपाही के आत्मघाती कदम उठाने की सूचना पर मौके पर सीओ सिटी अमित कुमार, एसपी सिटी ममता बोहरा ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि समीर 2006 बैच का है। यहां गंगापुर रोड स्थित सुख सागर कॉलोनी में मकान बनाया था और अपनी पत्नी संतोष तथा आठ माह के बच्चे के साथ रहता था। फिलहाल आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से ड्यूटी से समीर अनुपस्थित चल रहा था। एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि इस मामले में जांच की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत