ऊधमसिंह नगर: यहां दो युवकों को युवती साथ पकड़ा आपत्तिजनक हालत में, किया पुलिस के हवाले।

ख़बर शेयर करें 👉

रूद्रपुर। यहां कोतवाली क्षेत्र के फैण्ड्स एन्कलेव कालोनी में कालोनीवासियों ने दो युवकों को एक युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गये युवकों में एक बैंक कर्मी भी है। मामले में कालोनीवासियों ने तीनों के खिलाफ तहरीर देकर माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

जानकारी के मुताबिक प्रफैण्डस कालोनी स्थित मकान में युवक युवतियों द्वारा गलत काम करने की सूचना मिलने पर कालोनी के लोग एकत्र हो गये। कालोनी के लोग जब उक्त मकान में पहुंचे तो वहां बिलासपुर और पीलीभीत के दो युवक और खटीमा क्षेत्र की एक युवती आपत्तिजनक हालत में पाये गये। इनमें से बिलासपुर निवासी युवक शहर के एक प्रतिष्ठित बैंक का कर्मचारी बताया जा रहा है। कमरे में शराब की बोतल भी बरामद हुयी।

कालोनीवासियों ने विधायक राजकुमार ठुकराल और पार्षदपति शेलेन्द्र रावत के साथ ही पुलिस को भी मौके पर बुलाया और दोनों युवक और युवती को पुलिस के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

कालोनीवासियों ने पुलिस को एक तहरीर भी दी। उन्होनें कहा कि इस तरह की गतिविधियों से कालोनी का माहोल खराब हो रहा है। उन्होंने तीनों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad