UKPSC भर्ती 2025: महिला कल्याण विभाग में अधीक्षिका (महिला) के पद पर निकली सीधी भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग में अधीक्षिका (महिला) के 1 रिक्त पद (अनारक्षित श्रेणी) पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन, सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित

विज्ञापन संख्या: A-1/DR/S-1/2025 के तहत यह भर्ती प्रक्रिया संचालित की जा रही है।

महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार हैं:

  • विज्ञापन प्रकाशन की तिथि: 11 जुलाई, 2025
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जुलाई, 2025 (रात्रि 11:59:59 बजे तक)
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 31 जुलाई, 2025
  • आवेदन पत्र में संशोधन की अवधि: 08 अगस्त से 17 अगस्त, 2025 (रात्रि 11:59:59 बजे तक)
  • प्रिंट आउट व दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि: 01 सितंबर, 2025 (शाम 6:00 बजे तक)
यह भी पढ़ें 👉  करोड़ों के फर्जीवाड़े में सख्ती: चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी पर शिकंजा, लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित

महत्वपूर्ण निर्देश:
आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन व निर्देशों का सावधानीपूर्वक अवलोकन अवश्य कर लें।