UKSSSC भर्ती परीक्षा: अगली परीक्षा की तैयारी में आयोग; सुरक्षा के होंगे कड़े इंतजाम, दो घंटे पहले पहुंचना होगा
देहरादून। स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में फंसने के बाद फिलहाल स्थगित है, लेकिन उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) अब आगामी परीक्षा की तैयारियों में जुट गया है। आयोग 5 अक्तूबर को सहकारी समितियों में सहकारी निरीक्षक वर्ग-2 और सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) के 45 पदों के लिए परीक्षा आयोजित करने जा रहा है।
कम अभ्यर्थी होने के कारण यह परीक्षा केवल देहरादून और नैनीताल जिले के परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी। आयोग ने दोनों जिलों के डीएम को पत्र भेजकर निर्देशित किया है कि सभी परीक्षा केंद्रों की पहले से जांच-पड़ताल कर ली जाए, ताकि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे।
आयोग के मुताबिक परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले कड़ी चेकिंग की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से कम से कम दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें, क्योंकि लेट होने की स्थिति में वे चेकिंग प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बन पाएंगे और परीक्षा से वंचित रह सकते हैं।
एक दिन पहले होगा रिहर्सल
आयोग ने 4 अक्तूबर को सभी परीक्षा केंद्रों पर रिहर्सल कराने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य सुरक्षा इंतजाम और तकनीकी व्यवस्थाओं को परखना है। परीक्षा केंद्रों पर एक दिन पहले पुलिस की विशेष जांच होगी, साथ ही रातभर चौकीदार भी तैनात किए जाएंगे। परीक्षा वाले दिन भी केंद्र और आसपास के इलाकों में दो घंटे पहले से पुलिस जांच अभियान चलेगा।
जैमर पर विशेष जोर
यूकेएसएसएससी अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि परीक्षा में जैमर की व्यवस्था को लेकर ईसीआईएल कंपनी से विशेष बातचीत हुई है। आयोग ने निर्देश दिया है कि केवल लेटेस्ट तकनीक वाले जैमर ही लगाए जाएं और किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। जैमर परीक्षा कक्ष के साथ वॉशरूम तक लगाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि स्नातक स्तरीय परीक्षा में जिन खामियों की पहचान हुई थी, उन्हें इस बार पूरी तरह दूर किया जाएगा। आयोग का प्रयास है कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और नकलमुक्त हो।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश