उत्तराखंड : सीएम धामी समेत 67 विधायकों ने किया राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान –

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधानसभा भवन देहरादून में मतदान संपन्न हुआ प्रदेश के सभी 70 विधायक मतदान के लिए अधिकृत थे लेकिन 67 विधायकों ने ही अपने मत का प्रयोग किया। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास बीमार है। अस्पताल में भर्ती होने के कारण वह वोट डालने नहीं पहुंच पाए, वहीं कांग्रेस के विधायक तिलक राज बेहड़ भी बीमार है। बदरीनाथ विधानसभा से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी भी मतदान करने नहीं पहुंच पाए।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में CM पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने किया भव्य स्वागत

सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान किया गया। सुबह मतदान शुरू होते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपना वोट डालने पहुंचे वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपति मुर्मू की जीत तय है। मतदान की प्रक्रिया मात्र एक औपचारिकता है। प्रदेश के भाजपा के सभी विधायकों और बसपा के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों का भी मुर्मू को पूरा समर्थन है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad