उत्तराखंड: वन आरक्षी के 894 रिक्त पदों के लिए आवेदन की तिथि का ऐलान, कोरोना काल के चलते मिलगी ये छूट।

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून: पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनने के बाद से प्रदेश में लगातार सरकारी नौकरियों में रिक्त पदों को भरने के लिए लगातार विज्ञप्ति जारी की जा रही है। इसी क्रम में
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से वन विभाग के वन आरक्षी के 894 रिक्त पदों के लिए आवेदन की तिथि का ऐलान कर दिया गया है। अभ्यर्थी 24 अगस्त से 7 अक्टूबर तक आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी को आवेदन करने की आयु सीमा 21 से 28 साल की होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया वन आरक्षी के 894 रिक्त पदों के लिए लिखित और शारीरिक परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2021 तक किया जाएगा। आवेदन करने से पहले आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना ओटीआर (one time registration) प्रोफाइल अनिवार्य रूप से बनाना होगा।


वहीं, आयोग की ओर से यह भी साफ किया गया है कि यदि किसी अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म भरने में दिक्कत आती है तो वह अपने नजदीकी सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) के माध्यम से भी अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।अभ्यर्थी को आवेदन करने की आयु सीमा 21 से 28 साल रखी गयी है, हालांकि कोरोना काल में दी गई एक साल की छूट के मुताबिक 29 उम्र वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर


लिखित परीक्षा के बाद वन आरक्षी के इन 894 पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 25 किलोमीटर और महिला अभ्यर्थियों के लिए 14 किलोमीटर की पैदल चाल/दौड़ रखी जाएगी। ये चाल/दौड़ 4 घंटे में पूरी करनी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर


इसके अलावा अभ्यर्थी सहायता के लिए टोल फ्री नंबर-9520991172 या व्हाट्सएप नंबर-9520991174 या आयोग की मेल [email protected] पर भी संपर्क कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad