उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट हो गया जारी: हाईस्कूल-इंटर में लड़कियों का दबदबा, टॉपर्स लिस्ट घोषित
रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज घोषित कर दिया गया। परिषद कार्यालय रामनगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और विधायक दीवान सिंह बिष्ट की मौजूदगी में परिणाम जारी किए गए।
रिजल्ट जारी होते ही प्रदेशभर में छात्र-छात्राओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। कई जगहों पर जश्न का माहौल देखने को मिला, वहीं कुछ छात्रों के बीच मिश्रित प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं।

इस बार भी लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाज़ी मारी है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों ही वर्गों में टॉपर्स लिस्ट में छात्राओं का दबदबा देखने को मिला। कई जिलों के छात्र-छात्राओं ने टॉप-10 में अपनी जगह बनाई है, जिससे प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभा का संतुलित प्रदर्शन सामने आया है।

परिषद की ओर से टॉपर्स की सूची के साथ विस्तृत आंकड़े भी जारी किए गए हैं, जिनमें पास प्रतिशत, मेरिट लिस्ट और जिलेवार प्रदर्शन शामिल है।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अब अपनी मार्कशीट ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।



संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!