उत्तराखंड: मुख्य शिक्षा अधिकारी ने दिया इस्तीफा, सेवानिवृत्ति से पहले ही छोड़ी सेवाएं,….जानिए
उत्तराखंड। टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी को लेकर बड़ी खबर आ रही है। टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। इस्तीफ़ा उन्होंने राज्य के शिक्षा सचिव रविनाथ रमन को भेजे पत्र के माध्यम से दिया। पत्र में सेमवाल ने प्रमोशन न मिलने को प्रमुख कारण बताया है।
एसपी सेमवाल ने पत्र में लिखा है कि फरवरी 2025 में उनका अपर निदेशक पद पर प्रमोशन होना था, लेकिन आठ महीने बीत जाने के बावजूद भी उन्हें इसका लाभ नहीं दिया गया। प्रमोशन में लगातार उपेक्षा और हक न मिलने से परेशान होकर उन्होंने इस्तीफ़ा देने का फ़ैसला लिया।

इस घटनाक्रम के बीच प्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन भी जारी है। राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े करीब 25 हज़ार से अधिक शिक्षक आंदोलनरत हैं। शिक्षक संगठन ने प्रधानाचार्य पद पर सीधी भर्ती को रद्द करने, शिक्षकों के प्रमोशन का रास्ता खोलने और तबादला प्रक्रिया शुरू करने की तीन सूत्रीय मांगें उठाई हैं।
शिक्षक संगठन ने शिक्षा मंत्री आवास घेराव करने और प्रधानमंत्री को खून से लिखे 20 हज़ार पत्र भेजने तक की चेतावनी दी है। आंदोलन के मद्देनज़र आज होने वाली कैबिनेट बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की संभावना जताई जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़