उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने दी 146.19 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं को मंजूरी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के लिए 146.19 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। इनमें सड़क, शिक्षा, पेयजल, अभियोजन विभाग और कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों से जुड़े कार्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने नैनीताल जिले के कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में भगवानपुर से राजकीय इंटर कॉलेज लामाचौड़ होते हुए मुख्य मार्ग तक सड़क चौड़ीकरण के लिए 3.81 करोड़ रुपये स्वीकृत किए। वहीं बागेश्वर जिले की बोड़ी धुराफाट पंपिंग योजना में पंप/मोटर की रेट्रोफिटिंग और ऊर्जा कुशल पंप सेट की स्थापना के लिए 4.73 करोड़ की मंजूरी दी गई।
हरिद्वार के रोशनाबाद में अभियोजन विभाग के जनपदीय निदेशालय हेतु कार्यालय व सदर मालखाने के निर्माण के लिए 7.07 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों से संबंधित कार्यों के लिए 1 अरब 13 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है, जिसमें इस वित्तीय वर्ष में 10 करोड़ की टोकन राशि जारी होगी।
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के तहत नाबार्ड योजनाओं के अंतर्गत उत्तराखंड जल संस्थान की 3 योजनाएं (लागत 9.22 करोड़) और पेयजल निगम की 17 योजनाएं (लागत 8.36 करोड़) यानी कुल 17.58 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने लोकतंत्र सेनानी सम्मान पेंशन को मंजूरी देते हुए उधम सिंह नगर की श्रीमती देवकी देवी को 14 जून 2017 से 13 अक्टूबर 2022 तक 16 हजार रुपये मासिक और 14 अक्टूबर 2022 से 20 हजार रुपये मासिक पेंशन (बकाये सहित) स्वीकृत करने का अनुमोदन किया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश