उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने ट्रैफिक के नियमों का सख्ती से पालन करने के दिए निर्देश, पकड़े जाने पर होगी अब ये कार्यवाही
देहरादून। राज्य में लगातार हो रहे दुर्घटनाओं देखते हुए मुख्य सचिव ने परिवहन विभाग को ट्रैफिक नियमों का पालन ना करने वालों के खिलाप कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बता दे कि यहां पर लगातार दो बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने बालों का लाइसेंस छः महीने के लिए निलंबित कर दिया जाएगा जबकि तीन बार उल्लंघन करने वालों का लाइसेंस सीधे एक साल के लिए निर्मित कर दिया जाएगा।
राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि लाइसेंस जारी करते समय का वीडियो रिकॉर्ड सुरक्षित रखी जाए। ट्रायल डाटा को भी पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाए। पुलिस को मुख्य चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे और स्पीड इंटरसेप्टर लगाने के निर्देश दिए इसके अलावा मुख्य सचिव ने परिवहन विभाग को बिना हेलमेट पकड़े जाने वाले से हेलमेट चार्ज लेते हुए नया हेलमेट देने के लिए कहा इसके साथ ही जुर्माना की रकम को कम से कम 50% राशि वसूलने के निर्देश दिए और सभी जिलाधिकारियों को एक्सीडेंट से संबंधित लंबित मजिस्ट्रेट इस जांच को 2 महीने के अंदर पूरा करने के लिए कहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज