उत्तराखंड: यहां अवैध मजार पर सुबह-सुबह चला सीएम धामी का बुलडोजर, भारी पुलिस बल के बीच कार्रवाई पूरी
उद्यमसिंह नगर के गदरपुर में सरकारी बाग में बनी अवैध मजार को शनिवार सुबह प्रशासन ने हटवा दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तड़के शुरू की गई। उप जिलाधिकारी रिचा सिंह, तहसीलदार लीना चंद्रा, क्षेत्राधिकारी विभव सैनी सहित कई थानों के थाना अध्यक्ष सुबह चार बजे गदरपुर थाने पहुंचे और इसके बाद पांच बजे सरकारी बाग में कार्रवाई शुरू की गई।
कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। सरकारी बाग को जाने वाले सभी मार्गों पर बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस तैनात रही। किसी भी व्यक्ति को मौके पर जाने की अनुमति नहीं दी गई। सुबह पांच बजे से लेकर आठ बजे तक चली कार्रवाई में अवैध रूप से बनी मजार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।
प्रशासन ने मजार का पूरा मलबा ट्रॉली में भरकर बाहर भिजवाया। इस दौरान पीएससी, महिला पुलिस के साथ काशीपुर आईटीआई, केलाखेड़ा, गदरपुर समेत आसपास के कई थानों की पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल