उत्तराखंड: यहां संदिग्ध परिस्थितियों में युवती झूली फांसी के फंदे पर, हुई मौत
सितारगंज। उधमसिंह नगर जनपद के सितारगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अकारोली गांव में एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम ले लिये भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सितारगंज में सिडकुल के समीप ही अकरौली गांव में एक युवती ने अज्ञात कारणों के फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी तब मिली जब काफी समय तक युवती ने दरवाजा नही खोला था। जिस पर पड़ोसियों ने घर में आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई आवाज ना आने पर पड़ोसियों ने घर की खिड़की से झांक कर देखा तो घर के अंदर दुपट्टे से झूल रही है। जिसकी सूचना आसपास के लोगों ने सिडकुल पुलिस चौकी को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मृतक युवती मूलरूप से निवासी यूपी के बिलसंडा जिला पीलीभीत के निवासी बताई जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल