Uttarakhand Crime: एसएसबी का जवान बताकर युवती से दुष्कर्म, 2.77 लाख भी ठगे, मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड के खटीमा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने खुद को एसएसबी (SSB) में एएसआई बताकर युवती को धोखा दे दिया। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से 2.77 लाख रुपये ठगे और उसके साथ दुष्कर्म भी किया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि ग्राम दियूरी निवासी आकाश सिंह वर्ष 2021 में विवाह का प्रस्ताव लेकर आया था। माता-पिता के मना करने पर आकाश और उसके परिजनों ने खुद को एसएसबी का अधिकारी बताकर युवती के परिवार को झांसे में लिया।
आरोप है कि आकाश ने फेसबुक और मोबाइल पर एसएसबी की वर्दी में तस्वीरें और DIG से पुरस्कार लेते हुए फोटो दिखाकर खुद को सरकारी अफसर साबित किया। विश्वास में आने के बाद युवती की सितंबर 2022 में आकाश से सगाई कराई गई।
इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से ऑनलाइन 77 हजार रुपये मंगाए। फिर नौकरी से सस्पेंड होने का झांसा देकर दो लाख रुपये और ठग लिए। कुल मिलाकर युवती से 2.77 लाख रुपये ऐंठ लिए गए।
पीड़िता ने बताया कि 23 दिसंबर 2023 को आकाश उसे नैनीताल घुमाने ले गया, जहां होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी की बात करने पर वह टालमटोल करने लगा। मार्च 2024 में आरोपी उसके घर आया और दुबारा दुष्कर्म किया।
जब युवती को शक हुआ तो उसने एसएसबी कैंप मेलाघाट जाकर पूछताछ की, जहां पता चला कि आकाश एसएसबी का जवान नहीं है। इसके बाद युवती ने पुलिस और एसएसपी से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।
अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपी आकाश सिंह, उसकी मां विमला देवी और बहन अंजलि के खिलाफ दुष्कर्म, ठगी और धोखाधड़ी की धाराओं में FIR दर्ज की है।
कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि मामला गंभीर है, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश