उत्तराखंड: शीत लहर के चलते कल इस जनपद में स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, देखें आदेश
शीतलहर और घने कोहरे के मद्देनजर ऊधम सिंह नगर जनपद में 29 दिसंबर 2025, सोमवार को कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के आधार पर जारी किया गया है, जिसमें 29 दिसंबर की सुबह से जनपद में मध्यम से घने कोहरे की संभावना जताई गई है।
जिलाधिकारी एवं जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष नितिन सिंह भदौरिया द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जनपद के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि समस्त तहसील एवं संबंधित विभाग इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। यदि कोई विद्यालय या संस्था आदेश की अवहेलना करती पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी।


संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल