उत्तराखंड: यहां नाबालिक के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने किया मामला दर्ज
नैनीताल। जनपद के अंतर्गत भीमताल क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्यवाही सुरु कर दी है।
भीमताल के थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा ने बताया कि एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि मुरादाबाद निवासी एक युवक कभी-कभी उसके घर आता था। बीते 12 अगस्त को वह घर में आया था। उस वक्त उसकी 12 साल की बेटी घर में अकेली थी। आरोपी ने इसका फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। नाबालिग ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़ित की मां ने थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने में पीडिता का मेडिकल कराने के साथ ही मामला दर्ज कर लिया है आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस टीम मुरादाबाद भेजी गई है।


खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
करोड़ों के फर्जीवाड़े में सख्ती: चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी पर शिकंजा, लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित
श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर
महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन, सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित