उत्तराखंड: यहां सुबह सुबह महसूस हुए भूकंप के झटके, 5.02 तीव्रता से दहशत, लोग घरों से बाहर निकले
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में शनिवार तड़के भूकंप के तेज झटकों से लोगों में हड़कंप मच गया। सुबह करीब 5 बजे आए झटकों ने लोगों को गहरी नींद से जगा दिया, जिसके बाद घबराए लोग तुरंत अपने घरों से बाहर निकल आए। कुछ समय के लिए पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप सुबह 5 बजकर 13 मिनट 17 सेकंड पर दर्ज किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.02 मापी गई। भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग से करीब 10 किलोमीटर पूर्व में स्थित था, जबकि इसकी गहराई जमीन से लगभग 15 किलोमीटर नीचे बताई गई है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, भूकंप के झटके करीब 10 से 15 सेकंड तक महसूस किए गए। इस दौरान घरों और इमारतों में कंपन साफ तौर पर महसूस हुआ, जिससे लोग सहम गए। कई लोग घबराकर खुले स्थानों की ओर भागते नजर आए।
हालांकि राहत की बात यह रही कि फिलहाल किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना सामने नहीं आई है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!