उत्तराखंड: यहां चारा लेने गए ग्रामीण को हाथी ने पटक- पटक कर मार डाला
खटीमा। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत खटीमा के किलपुरा रेंज में एक व्यक्ति पर हाथी ने हमला कर दिया, जिससे उसकी में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार चटिया फार्म निवासी उमेद सिंह बोरा(54) पुत्र स्व. तेज सिंह बोरा रविवार की सुबह नौ बजे के करीब दो महिलाओं के साथ जानवरों के लिए चारा लेने के लिए किलपूरा रेंज के जंगल जा रहा था। इसी बीच पश्चिमी किलपुरा प्लॉट संख्या 14 में चटिया नाले के कुछ दूरी पर जंगल में अचानक हाथी ने उमेद सिंह बोरा पर हमला कर दिया। महिलाएं पीछे थी, हाथी को हमलावर देख कर वे उल्टे पांव पीछे भाग गई।
महिलाओं ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण वहां पहुंचे। ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने से पहले ही हाथी वहां से जा चुका था। आसपास खोजबीन करने पर उमेद सिंह बोरा का शव मिला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना किलपुरा रेंज के रेंजर जीवन चंद्र उप्रेती को दी। सूचना मिलते ही रेंजर उप्रेती टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने शव को कब्जे में लेकर मामले की सूचना उच्चाधिकारियों एवं पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे दारोगा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई