उत्तराखंड: यहां टिहरी झील में गिरी आल्टो कार, ग्राम प्रधान समेत चार लोग लापता, सर्च अभियान जारी।
उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में चिन्यालीसौड़-स्यांसू पुल मोटर मार्ग से एक आल्टो कार के टिहरी झील में समा जाने की खबर है। घटना देर रात की है। बताया जा रहरा है कि कार में उस वक्त स्यांसू गांव के प्रधान के अलावा तीन लोग सवार थे।
बताया जा रहा है पुलिस व एसडीआरएफ को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुची एसडीआरएफ टीम ने सर्च आपरेशन शुरू कर दिया गया। कार की नंबर प्लेट और बोनट का टुकड़ा सड़क के किनारे पड़ा मिला है। जबकि टिहरी झील से लगता पैराफिट टूटा हुआ पाया गया है।
उत्तरकाशी के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने घटना की पुष्टि की है। मिली जानकारी के अनुसार चिन्यालीसौड़ के बल्डोगी के अंतर्गत स्यांसू पुल के निकट दुर्घटनाग्रस्त हुई कार में प्रधान के अलावा तीन व्यक्तियों के सवार होने का पता चला है।
ये लोग कल शाम स्यांसू पुल से बल्डोगी की ओर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि कार में टिहरी जनपद के स्यांसू गांव के प्रधान शीशपाल,दरवालगांव निवासी सोनवीर उर्फ सोनू तथा टिहरी के ल्वारका निवासी शेर सिंह तथा टिहरी के सुनार गांव निवासी सोनू सवार थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार