उत्तराखंड: यहां गैस एजेंसी मैनेजर ने किया सुसाइड, विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
चम्पावत। कुमाऊं मंडल विकास निगम के अंतर्गत संचालित चम्पावत गैस एजेंसी से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां गैस एजेंसी के प्रबंधक ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, गैस एजेंसी के 55 वर्षीय प्रबंधक दयाल रावत ने रविवार रात अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार से पहले ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के घर की तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि दयाल रावत पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। कुछ लोगों का कहना है कि गैस वितरण से जुड़े काम के दबाव के कारण वह परेशान चल रहे थे। हालांकि, पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल