उत्तराखंड: शासन ने इन 6 IAS अधिकारियों के कार्यभार में किया बदलाव, आदेश जारी…..
उत्तराखंड में नए साल के पहले दिन बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के कुछ प्रमुख अधिकारियों के कार्यभार में बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश में, निम्नलिखित अधिकारियों को उनके वर्तमान पद से अवमुक्त करते हुए नए विभागों में तैनात किया गया है।
IAS लालरिन लियना फैनई,
वर्तमान तैनाती: प्रमुख सचिव – अल्पसंख्यक कल्याण, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, आबकारी, अध्यक्ष – उत्तराखण्ड निगम परिवहन
नवीन तैनाती: प्रमुख सचिव – अल्पसंख्यक कल्याण, वापस ले लिया गया है।
IAS हरि चन्द्र सेमवाल
वर्तमान तैनाती: सचिव – धर्मस्व एवं संस्कृति, महानिदेशक – संस्कृति, आयुक्त खाद्य, आयुक्त – आबकारी
नवीन तैनाती: सचिव – धर्मस्व एवं संस्कृति,वापस लिया गया है।
IAS सी० रविशंकर
वर्तमान तैनाती: अपर सचिव – नागरिक उड्डयन, वित्त, कौशल विकास एवं सेवायोजन
नवीन तैनाती: सचिव – कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग
IAS युगल किशोर पंत
वर्तमान तैनाती: अपर सचिव – पंचायती राज, निदेशक – स्वजल
नवीन तैनाती: सचिव – धर्मस्व एवं संस्कृति
IAS रणवीर सिंह चौहान
वर्तमान तैनाती: अपर सचिव – गन्ना, चीनी, प्रबन्ध निदेशक – उत्तराखण्ड शुगर फेडरेशन, प्रोजेक्ट डायरेक्टर – नमामी गंगे, प्रोजेक्ट डायरेक्टर – के०एफ०डब्ल्यू
नवीन तैनाती: महानिदेशक – कृषि एवं उद्यान विभाग
IAS धीराज सिंह गर्ज्याल
वर्तमान तैनाती: अपर सचिव – लोक निर्माण, अल्पसंख्यक कल्याण, अध्यक्ष – अल्पसंख्यक कल्याण व वक्फ विकास निगम
नवीन तैनाती: सचिव – अल्पसंख्यक कल्याण विभाग

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!