उत्तराखंड : खेत में धान लगा रही महिलाओं पर गुलदार ने किया हमला, एक महिला जख्मी, ग्रामीणों में दहशत
रूद्रप्रयाग। जिले के एक खेत में धान लगा रही महिला पर गुलदार ने हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुलदार के दस्तक से इस घटना के रुद्रप्रयाग जिले से सामने आया है। जहां पौंधारोपण कर रही महिलाओं के बीच अचानक गुलदार ने एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। गुलदार के अटैक से महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। लहुलूहान हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। गुलदार की दस्तक से गांव में दहशत का माहौल है।
घटना रुद्रप्रयाग जिले के बसुकेदार उप तहसील के डांगी-सिनघाटा गांव की है। शुक्रवार को ताजबर सिंह की पत्नी संपदा देवी (40 वर्ष) गांव की अन्य महिलाओं के साथ ही गांव के प्राथमिक विद्यालय डांगी के पास खेतों में धान की पौध लगा रहीं थी। इसी बीच झाड़ियों में छुपे गुलदार ने इन महिलाओं पर हमला कर दिया। गुलदार को देखते ही अन्य महिलाएं तो चिल्लाते हुए इधर-उधर भाग गईं। लेकिन संपदा देवी गुलदार के इस हमले की चपेट में आ गई। इस हमले में संपदा देवी बुरी तरह से जख्मी हो गई। इस बीच महिलाओं ने शोर शराबा किया तो गुलदार संपदा देवी को जख्मी हालत में मौके पर ही छोड़कर वहां से भाग गया।
घटना की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जिसके बाद घायल महिला को सीएचसी अगस्त्यमुनि पहुंचाया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक महिला के सिर पर टांके आए हैं। साथ ही हाथ, पैरों पर भी जख्म हैं। ग्राम प्रधान सतेंद्र राणा ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्कूल के पास हुई इस घटना के बाद से ग्रामीणों में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर भय पैदा हो गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना