उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

ख़बर शेयर करें 👉

भारत मौसम विज्ञान केन्द, देहरादून द्वारा दिनांक 04 सितम्बर, 2026 को प्रातः 09:30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 05 सितम्बर, 2026 को जनपद हरिद्वार में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने तथा कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीब्र से अति तीब्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त करते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उक्तानुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून से जारी मौसम पूर्वानुमान / चेतावनी तथा जनपद में वर्षा के कारण नदी-नालों का जलस्तर अधिक बढ़ने की सम्भावना के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा-30 (2) में प्रदत्त शक्तियों के आधार पर छात्रहित एवं बाल्यहित को देखते हुए जनपद हरिद्वार अन्तर्गत समस्त राजकीय/परिषदीय / सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाडी केन्द्रो का संचालन दिनांक 05-09-2026 (शनिवार) को बन्द रहेगा।

अतएव निर्देशित किया जाता है कि समस्त तहसील एवं सम्बन्धित विभाग उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। यदि कोई विद्यालय / विभाग उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के अन्तर्गत उनक विरुद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज



ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad