उत्तराखंड : आज इन आठ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, यहां बंद रहेंगे सभी स्कूल
उत्तराखंड में आफत की बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हैं। मौसम विभाग ने एक बार फिर से राजधानी दून समेत आठ जिलों में मंगलवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते देहरादून जिला प्रशासन में नगर निगम क्षेत्र देहरादून , झाझरा और रायपुर विकासखंड के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में मंगलवार को अवकाश घोषित किया है.
प्रदेश में 210 सड़कें बंद हैं। सोमवार को 35 सड़कें ही खुल पाईं लोनिवि के अनुसार, एक दिन पहले से 167 सड़कें बंद थीं 78 सड़कें सोमवार को बंद हुईं.
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अनावश्यक पहाड़ों की ओर ना जाए साथी बरसात के समय नदी नाले को पार करने के समय सावधानी बरतें नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई