उत्तराखंड: यहां हिस्ट्रीशीटर ने खुद को तमंचे से मारी गोली, मौके पर ही मौत
रूड़की के झबरेडी कला गांव में एक हिस्ट्रीशीटर ने अपनी ही कनपटी पर तमंचा लगा कर खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
आपको बता दें कि रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के झबरेडी कलां गांव निवासी योगेश हिस्ट्रीशीटर है। बताया गया है कि योगेश की घर के बाहर ही दुकान है। आज सुबह योगेश अपनी दुकान पर बैठा हुआ था उसी समय योगेश ने अपनी कनपटी से तमंचा सटाकर खुद को गोली मार ली। वहीं गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुचें जहा पर उन्हें योगेश का शव लहूलुहान हालत में मिला। वहीं मामले की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुची लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए रूड़की के सिविल अस्पताल भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। सीओ मंगलौर विवेक कुमार ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर नें खुद को गोली मारी है जिससे उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि आत्महत्या की वजह का पता लगाया जा रहा है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!