उत्तराखंड : यहां फिर हो गया बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी की कार, एक ही परिवार के 6 लोग थे सवार
टिहरी। उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। पिथौरागढ़ हादसे का दर्द अभी कम भी नहीं हुआ था कि एक और बड़े हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि मलेथा-टिहरी राजमार्ग पर यात्रियों से भरी कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है जबकि पांच लोग घायल हो गए।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा शुक्रवार दोपहर करीब चार बजे मलेथा-टिहरी राजमार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां डांगचौरा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी थी। कार में एक ही परिवार के छह लोग सवार थे। जो डुंडा उत्तरकाशी से केदारनाथ की यात्रा पर जा रहे थे। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।
स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। लेकिन तब तक एक यात्री की मौत हो चुकी थी। पांचों घायलों को बेस चिकित्सालय श्रीनगर में भर्ती किया गया है। वहीं शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण; 34,897 वारिसों के नाम दर्ज