उत्तराखंड: यहाँ कलयुगी मां ने नवजात को फैका झाड़ियों
उत्तराखंड। कोटद्वार में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कोटद्वार में एक नवविवाहिता ने नवजात शिशु को जन्म देने के बाद झाड़ियों में फेंक दिया। बेस चिकित्सालय कोटद्वार की सूचना पर मौके पर देवदूत बनकर पहुंची कोटद्वार पुलिस ने बच्चे को उपचार के लिए बेस चिकित्सालय में भर्ती करा दिया है। जहां बच्चे की हालत अब सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि एक नवविवाहिता ने नवजात शिशु को जन्म देने के बाद झाड़ियों में फेक दिया। महिला की दो महीने पहले शादी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कोटद्वार कोतवाली से महिला उप निरीक्षक भावना भट्ट और उप निरीक्षक अनित कुमार मौके पर पहुंचे जहां झाड़ियों में ढूंढने के बाद नवजात शिशु पुलिस को मिल गया इस दौरान शिशु की सांसे चल रही थी पुलिस ने सूझ बूझ का परिचय देते हुए उसे चादर में लपेट कर चिकित्सालय कोटद्वार में भर्ती करा दिया।
उधर कोटद्वार पुलिस जब महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि आज सुबह 4:00 बजे उसने एक नवजात शिशु को जन्म दिया था। जिसके बाद महिला ने नवजात शिशु के बारे में अपने सास-ससुर को ना बता कर घर के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया था। महिला उप निरीक्षक भावना भट्ट ने बताया कि महिला के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!