उत्तराखंड : यहां फौजी ने भर्ती कराने के नाम पर दो युवकों से लाखों की ठगी, मुकदमा दर्ज

पिथौरागढ़। सेना में भर्ती कराने के नाम पर फौजी ने दो युवकों से 10 लाख से ज्यादा की ठगी की। युवकों ने आरोप लगाया कि फौजी ने धोखाधड़ी की और भर्ती भी नहीं कराया। कहा कि रुपए मांगने पर आरोपी फौजी मुकर रहा है। जाजरदेवल थानाध्यक्ष प्रकाश पांडेय ने बताया कि युवकों की तहरीर पर फौजी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, लोहाघाट के किमतोली निवासी जीवन सिंह 2021 में सेना भर्ती के लिए पिथौरागढ़ आया था। यहां उसकी मुलाकात धारचूला कालिका निवासी देवेंद्र कुमार से हुई। देवेंद्र ने उसको बताया कि वह कुमाऊं रेजीमेंट में नायक पद पर तैनात है। उसने विश्वास दिलाया कि उसकी अधिकारियों से जान पहचान है। वह दोनों को सेना में भर्ती करा देगा।
इसके लिए पांच से छह लाख रुपये देने होंगे। बाद में फौजी ने युवक का मोबाइल नंबर ले लिया। भरोसे में आकर जीवन ने देवेंद्र को बैंक खाते और एप से 5.10 लाख रुपये दिए। चचरे भाई संजय सिंह को सेना में भर्ती कराने के लिए देवेंद्र को 5.50 लाख रुपये दिए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड उदय के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें