उत्तराखंड: अगले 24 घंटे बेहद संवेदनशील, इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
देहरादून। उत्तराखंड में अगले 24 घंटे मौसम के लिहाज से बेहद अहम रहने वाले हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज आंधी, आकाशीय बिजली गिरने और बहुत तीव्र से अत्यधिक तीव्र वर्षा की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उधम सिंह नगर और उत्तरकाशी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं।
प्रशासन ने सभी संबंधित जिलों में अधिकारियों को सतर्क रहने और संभावित आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील इलाकों की निगरानी बढ़ा दी गई है और राहत टीमें अलर्ट मोड पर हैं।
लोगों से अपील की गई है कि वे खराब मौसम के दौरान नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में न जाएं, साथ ही अनावश्यक यात्रा से भी बचें। बिजली चमकने की आशंका को देखते हुए खुले स्थानों से दूर रहने और मोबाइल फोन, कैमरे आदि से रील बनाने जैसी गतिविधियों से परहेज करने की भी सलाह दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज
आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा