उत्तराखंड: राज्य में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है जबकि मैदानी जिलों में पाला और कोहरे के आसार हैं।
मौसम विभाग के निदेशक के मुताबिक 2 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में बारिश और बर्फबारी की संभावनाएं हैं। जबकि मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा इसके अलावा 3 फरवरी को गढ़वाल मंडल के पर्वतीय जिलों में और कुमाऊं के पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत में बारिश और बर्फबारी होगी जबकि अल्मोड़ा, उधम सिंह नगर जिले में बारिश हो सकती है। ठीक इसी प्रकार 4 और 5 जनवरी को भी मौसम में बदलाव होने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा जताई गई है, गौरतलब है कि इस समय उत्तराखंड में चुनाव अपने पूरे शबाब पर है। राजनीतिक दल अपने अपने नेताओं की प्रचार में ताकत झोंकने में जुटे हैं लिहाजा यदि मौसम खराब रहा तो बड़े नेताओं का प्रचार में न पहुंचना, राजनीतिक दलों को नुकसान पहुंचाएगा। जबकि बरसात और बर्फबारी स्थानीय प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं के लिए भी जनसंपर्क में बाधा बनेगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई