उत्तराखंड: यहां बहन के साथ जा रही महिला को मारी गोली, हायर सेंटर रेफर
काशीपुर। उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत काशीपुर से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। यहां बहन के साथ दूध लेने जा रही महिला को गोली मारकर घायल कर दिया। परिजन उसे इलाज के लिए काशीपुर के निजी अस्पताल ले गये जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार काशीपुर के महुआखेड़ा गंज निवासी धर्मवीर की पुत्री कामिनी आज सुबह अपनी बहन के साथ दूध लेने जा रही थी कि अहरपुरा रोड पर बिजलीघर के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे गोली मार दी जो उसकी गर्दन में जाकर लगी। गोली लगते ही मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए मानपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ उसकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने महिला को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती करा दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल