उत्तराखंड: यहां गहरी खाई में गिरा ट्रक, 2 लोगों की दर्दनाक मौत, 7 लोग घायल
देवप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर जा रहा एक ट्रक तीनधारा के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वही, 7 लोग घायल हो गए। ट्रक दुर्घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन को दी।पुलिस ने तत्काल घटना स्थल पर जाकर रेस्क्यू ऑपरेशन किया।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर जा रहा एक ट्रक तीनधारा के पास बचेलीखाल क्षेत्र भरपूर मोड़ के समीप वाहन अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया। ट्रक में नौ लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों की मृत्यु हो गई है, तीन गंभीर घायलों को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग में भेजा गया है। ट्रक में सवार सभी लोग नजीबाबाद के बताये जा रहे हैं। दुर्घटना में घायल सभी लोगों को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग में भर्ती कराया गया है।
घायलों के नाम –
- राहुल सैनी पुत्र धर्म सिंह सैनी निवासी टांडा महिलाज नजीबाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 25 वर्ष
- दिनेश कुमार पुत्र कलवा राम निवासी नजीबाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष
- मोहित पुत्र धर्मवीर निवासी नजीबाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 26 वर्ष
- सतीश पुत्र ना मालूम निवासी नजीबाबाद उम्र 32 वर्ष
- विपिन कुमार पुत्र धर्मवीर निवासी गांमणि नजीबाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष
- उमेर पुत्र समसुद्दीन निवासी सराय हरिद्वार उम्र 15 वर्ष
- वीरेंद्र पुत्र धर्म सिंह निवासी ग्राम टांडा नजीबाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 28 वर्ष


आज का राशिफल (08 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
करोड़ों के फर्जीवाड़े में सख्ती: चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी पर शिकंजा, लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित
श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर
महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन, सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित