उत्तराखंड: यहां डाक पार्सल वाहन ने तिरंगा यात्रा में शामिल होने जा रहे 5वीं के छात्र को कुचला, दर्दनाक मौत
चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले से दुःखद खबर आ रही है जहाँ डाक पार्सल के वाहन ने स्कूल की तिरंगा यात्रा में शामिल होने जा रहे छात्र को कुचल दिया, छात्र की मौके पर ही मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार ये हादसा लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय हुआ जब स्कूली छात्र तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे। मृतक छात्र प्राथमिक विद्यालय गैरी मे कक्षा पाँच मे पड़ता था।इस हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। छात्र का नाम हिमांशु सिंह पुत्र हरीश सिंह है।
सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लोहाघाट भिजवाया वही फरार चल रहे कैंटर चालक को घाट से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना के बाद स्कूली बच्चे भी सहम गये, वही हिमांशु के घर मे मातम का माहौल बन गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!