उत्तराखंड: इन10 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, जिलाधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
देहरादून, 29 अगस्त। भारतीय मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में अगले 24 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अल्मोड़ा, देहरादून, बागेश्वर, चमोली, चम्पावत, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में तेज बारिश के चलते जलभराव, बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।
इस चेतावनी को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने और आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि––
- सभी आपदा प्रबंधन अधिकारी हाई अलर्ट पर रहें।
- संवेदनशील सड़कों पर जेसीबी और उपकरण पहले से तैनात किए जाएं।
- स्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
- पर्वतीय और संवेदनशील इलाकों में पर्यटकों की आवाजाही नियंत्रित रखी जाए।
- किसी भी आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव दल तुरंत कार्रवाई करें।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। विशेष रूप से नदी-नालों के किनारे न जाएं और पहाड़ी रास्तों पर यात्रा करने से बचें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश