उत्तराखंड: यहां स्कार्ट सर्विस नाम पर ऑनलाइन चल रहा था सेक्स रैकेट का कारोबार, दो युवतियां समेत चार गिरफ्तार
दिनेशपुर। उत्तराखंड में सेक्स रैकेट का कारोबार बढ़ता ही जा रहा है, यहां स्कार्ट सर्विस नाम से गूगल वेबसाइट पर रैकेट चला रहे गिरोह का एसओजी ने पर्दाफाश किया है। देह व्यापार में लिप्त दो युवती सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि गिरोह का सरगना फरार हो गया। बता दें कि बीते रविवार को ही देहरादून पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस को सूचना मिली कि जयनगर दिनेशपुर में कुछ लोगों द्वारा किराये का कमरा लेकर रुद्रपुर क्षेत्र में स्कोर्ट सर्विस के नाम से वेबसाइट बनाकर अलग-अलग मोबाईल नम्बरों से अनैतिक कार्य कर लोगों से पेटीएम, फोन पे, गूगल पे आदि के माध्यम से पैसों के ट्राजेक्शन कर अनैतिक कार्य हेतु युवतियों की मांग कर ब्रोकर के माध्यम से युवतियों को वाहनों से लाया और ले जाया जा रहा है। सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग व एसओजी टीम ने संयुक्त रुप से जयनगर दिनेशपुर में स्थित एक मकान पर छापा मारा तो मकान में किराये पर रह रहे 3 युवक व 3 युवतियां मौजूद मिली जिनमें से 1 युवक मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा जो सेक्स रैकेट टीम का सरगना होना बताया गया व 2 युवक व 3 युवतियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। जिसमें से 1 युवती नाबालिग पायी गयीं।
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए चारों युवक-युवतियों ने बताया कि हम लोग स्कोर्ट सर्विस रुद्रपुर के नाम से अपनी वेबसाईट चलाते हैं जिसमें हमारे मोबाईल नम्बर नेट से कनेक्ट हैं। जिसमें प्रति ग्राहक के हिसाब से 50 प्रतिशत युवतियों को और 50 प्रतिशत हम लोग रखते हैं और ग्राहकों द्वारा युवतियों की मांग करने पर अपने ही वाहनों से युवतियों को 15-20 मिनट के अन्दर ग्राहक तक पहुंचा देने का काम करते हैं। नाबालिग युवती को पैसों का लालच देकर अनैतिक कार्य कराये जाने पर पकड़े गये युवक-युवतियों के विरुद्ध थाना दिनेशपुर में धारा 370/372/373 आईपीसी व 3/4/5/6/8 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत करा कर तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्यवाही कर नाबलिग युवती को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल