Uttarakhand School News: मंगलवार को खुलेंगे स्कूल, छुट्टी का फर्जी आदेश वायरल; प्रशासन ने दी FIR की चेतावनी
देहरादून। उत्तराखंड में लगातार बारिश और खराब मौसम के बीच मंगलवार को मौसम की स्थिति में राहत मिलने के बाद प्रदेश में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र सामान्य रूप से खुले रहेंगे। इस बीच सोशल मीडिया पर पुराने अवकाश आदेशों को कथित तौर पर एडिट कर मंगलवार को भी स्कूलों की छुट्टी होने की भ्रामक सूचनाएं वायरल होने का मामला सामने आया है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए देहरादून, उत्तरकाशी और ऊधमसिंह नगर जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है। प्रशासन के मुताबिक सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे अवकाश संबंधी कथित आदेश फर्जी और भ्रामक हैं। इन जिलों में मंगलवार को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र सामान्य दिनों की तरह संचालित होंगे।
जिला प्रशासन ने अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी आदेश पर बिना सत्यापन भरोसा न करें। स्कूलों में छुट्टी से संबंधित जानकारी के लिए केवल जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की आधिकारिक सूचना को ही प्रमाणिक माना जाए।
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि पुराने आदेशों में बदलाव कर फर्जी अवकाश आदेश तैयार करने और उन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
अभिभावकों और आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि किसी भी अपुष्ट सूचना को आगे साझा करने से बचें, ताकि विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा न हो।




संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज
आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा