उत्तराखंड। राजधानी सहित कई इलाके मैं बारिश का कहर

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तराखंड। राज्य भर में मानसून के चलते भारी बारिश का कहर जारी है ऐसे में आम जनता को बारिश के चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में मंगलवार देर रात से हो रही बारिश बुधवार की सुबह भी जारी है। जिस वजह से लोग दहशत में हैं। बदरीनाथ, केदारनाथ और यमुनोत्री हाईवे सहित कई संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं।राजधानी देहरादून में रात से बारिश जारी है। जिससे शहर में जलभराव हो गया है।
दून के बकरावाला क्षेत्र में एक पुल टूट गया है। वहीं नदी किनारें रहने वाले लोग दहशत में हैं। अन्य इलाकों में भी रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है।
वही अल्मोड़ा के नागाड मैं एक स्कूटी सवार स्कूटी सहित नाले में बह गया उसकी खोज खोज जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
Ad Ad Ad Ad