उत्तराखंड: डिवाइडर में बैठकर आराम करना मां–बेटे को पड़ा भारी, बस ने कुचल दिए पैर
हरिद्वार : क्षेत्र के चंडी घाट चौक में डिवाइडर पर बैठे मां बेटे के पैरों को एक बस ने कुचल दिया जिससे चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुन मौके पर लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया और अस्पताल भेजा।
यह मामला हरिद्वार के चंडी घाट चौक का हैं जहाँ डिवाइडर पर बैठी माँ और बेटे के पैरों को रोडवेड बस कुचल दिया। हादसे में महिला शहनाज पत्नी जाकिर औ उनके बेटे शाकिब निवासी नजीबाबाद गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे का बाद घंटों बस के किनारे फंसा चीखता चिल्लाता रहा। बस ने उसके पैरों को साइड से दबा दिया जिससे वो टस से मस नहीं हो पाया और चीखता रहा। जानकारी मिली है कि बस राजस्थान से यात्री लेकर हरिद्वार पहुँची थी।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रताप पुत्र राम सिंह और भीम सिंह पूत्र नंद सिंह सहित हिरासत में ले लिया। आनन फानन में दोनो माँ बेटे को गम्भीर हालात में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे का बाद लोगों में हड़कंप मच गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज