उत्तराखंड: बेरोजगारों को मिलेगा फायदा अब राज्य में 24 हजार रिक्त पदों को भरने का काम हुआ शुरू:-CM धामी
चंपावत। यहां एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अपने मंत्रिमंडल की पहली बैठक में उन्होंने प्रदेश में सरकारी विभागों में रिक्त पड़े 24,000 पदों को भरे जाने का निर्णय लिया था। उन्होंने कहा कि पदों की विज्ञप्तियां निकाले जाने का काम शुरू हो गया है और 15 अगस्त को समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के 17 पदों के लिए विज्ञप्ति निकाली गई हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी तरह, विभिन्न पदों के लिए आगे भी विज्ञप्तियां निकाली जाएंगी। उन्होंने कहा, ”हमारी सरकार का संकल्प है कि बातें कम और काम ज्यादा।
धामी ने कहा कि उन्होंने लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ चयन सेवा आयोग को भी कहा है कि जितनी भी परीक्षाएं हो सकती हैं और रिक्त पद निकाले जा सकते हैं, वे निकाले जाएं और योग्यता के आधार पर पूरी पारदर्शिता के साथ उन्हें भरा जाए।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या लाखों में है जबकि नौकरियां केवल हजारों में हैं और इसलिए स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभान्वित करने का प्रयास किया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा