उत्तराखंड: यहां पति संग घूमने आई महिला पर्यटक की मौत से होटल में मची खलबली, पति की तलाश जारी

ख़बर शेयर करें 👉

नैनीताल: नगर के मल्लीताल स्थित एक होटल मैं टल में रुकी महिला पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव होटल के कमरे में मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। होटल के आसापस लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। महिला नोएडा निवासी बताई जा रही है जो मल्लीताल स्थित होटल में पति के साथ रुकी थी। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

मिली जानकारी के अनुसार नोएडा से नैनीताल भ्रमण करने के लिए दो कपल पहुंचे। उन्होंने दो कमरे मल्लीताल स्थित होटल में बुक किए। मंगलवार को सुबह को दूसरे कमरे में ठहरे साथ वालो ने जब दूसरे कमरे में देखा तो वहाँ पर युवती की लाश पड़ी हुई थी और उसका पति कमरे से गायब था। उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। एसपी क्राइम देवेंद्र पिंचा ने बताया कि फॉरेंसिक टीम साक्ष्यों को एकत्र करेगी। इसके बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad