उत्तराखंड: यहां सड़क पर काम कर रहे मजदूर को उठा ले गया बाघ, हुई मौत

ख़बर शेयर करें 👉

रामनगर। कॉर्बेट नेशनल पार्क के धनगढ़ी इलाके में सड़क निर्माण का कार्य कर रहे एक मजदूर पर अचानक बाघ हमला ने करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया है. वन कर्मचारियों को मजदूर का शव क्षत-विक्षत अवस्था में जंगल में कुछ दूर बरामद हुआ. वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू...

बुधवार को मानपुर ठाकुरद्वारा उत्तर प्रदेश निवासी खलील नाम का व्यक्ति अपने अन्य सहयोगी श्रमिकों के साथ धनगढ़ी इलाके में सड़क निर्माण का कार्य कर रहा था. तभी अचानक बाघ ने उस पर हमला बोल दिया. बाघ खलील को घसीटता हुआ जंगल की ओर ले गया. वहीं, हमले की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को खलील का शव जंगल में कुछ दूरी पर क्षत-विक्षत हालात में मिला.

सीटीआर निदेशक नरेश कुमार ने बताया कि मानसून के मद्देनजर सड़क पर जाल लगाने का काम चल रहा है। ठेकेदार के अंतर्गत खलील अहमद जाल बनाने का काम करता था। नियमानुसार मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि दी जाएगी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad