उत्तराखंड। मौसम विभाग ने जारी किया अगले चार दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट । दिए यह निर्देश:
उत्तराखंड। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी व देहरादून में मंगलवार को बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में मंगलवार को भारी बारिश होने के आसार हैं। शेष जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है।
इसके अलावा 28 जुलाई को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़ में तेज हवा के साथ बौछार होगी। 29 को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़ में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 30 को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में बारिश की संभावना है। 30 तक लगातार ऑरेंज अलर्ट के चलते सभी जिलों में प्रशासन को सतर्क किया गया है।
स्थानीय लोगों से नदी, नालों से दूरी बनाने व बारिश के समय यात्रा न करने की सलाह दी गई है।भारी बारिश के चलते टनकपुर-चम्पावत नेशनल हाइवे स्वाला व बाराटोली के निकट भूस्खलन से अवरुद्ध हो गया है। मौसम निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार इस हफ्ते बारिश का जोर बना रहेगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज