उत्तराखंड: यहां पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, जानें कारण….
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथोरागढ़ जिले में दिगांस गांव में एक सनसनीखेज वारदात घटित हुई है जहां महिला ने पति का प्राइवेट पार्ट काटकर मौत के घाट उतार दिया। हत्यारोपी महिला का आरोप है पति प्रतिदिन प्रताड़ित करता था। जिस कारण उसने पति को मार डाला। राजस्व पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार गत रविवार को कोटली पट्टी दिगांस गांव निवासी 38 वर्षीय जितेंद्र राम चुनाव प्रचार करने के बाद देर रात घर लौटा था। वह नशे में था। रात में ही उसका पत्नी सुनीता देवी से झगड़ा हो गया। आरोप है कि सुनीता ने ब्लेड से जितेंद्र राम का निजी अंग काट दिया। अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई।
आराेपित महिला की बेटी ने इसकी जानकारी अपने चाचा को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने के साथ ही हिरासत में लेकर महिला जेल भेज दिया। सुनीता का आरोप है कि जितेंद्र राम उसे हर रोज प्रताड़ित करता था। उसने कई बार मारपीट भी की थी। इस कारण वह काफी परेशान रहती थी। यह भी आरोप लगाया कि घटना के दिन वह शराब पीकर आया था। आैर उसके साथ मारपीट करने को उतार हो गया था आक्रोशित होकर उसने जितेंद्र पर प्लेड से हमला कर दिया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


धनतेरस-दीपावली पर मुकेश बोरा की सौगात, तीन दुग्ध समितियों में 29.39 लाख रुपये का बोनस वितरित
आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत