उत्तराखंड: यहां पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की जनसभा में चाकू लेकर मंच में चढ़ा युवक, मची अफरा तफरी
काशीपुर। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। यहां के काशीपुर में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की जनसभा के दौरान एक युवक छुरा लेकर मंच पर पहुंच गया, इसके बाद कार्यक्रम में अफरा तफरी मच गई।
दरअसल, हरीश रावत मुख्य अतिथि के तौर पर एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। जनसभा के बाद अचानक उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब एक युवक छुरा लेकर मंच पर चढ़ गया। हालांकि, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उसे नीचे उतारा और छुरा अपने कब्जे में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया।
पूर्व सीएम हरीश रावत कांग्रेस के सदस्यता अभियान में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे थे। जैसे ही हरीश रावत अपना संबोधन खत्म करने के बाद नीचे उतरे, एक अधेड़ अचानक मंच पर पहुंच गया और माइक से जय श्रीराम का उदघोष शुरू कर दिया। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए माइक बंद कर दिया तभी आक्रोशित युवक ने अचानक छुरा निकाल लिया और जय श्री राम नहीं बोलने पर जान से मारने की धमकी दी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत