उत्तराखंड: यहां नदी में डूबे तीन पर्यटक ,सर्च अभियान जारी
टिहरी। नरेंद्रनगर तहसील के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में मुनिकीरेती निवासी धर्म सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि गंगा व्यू होटल ,लक्ष्मण झूला रोड तपोवन मुनिकीरेती के पास से तीन व्यक्ति जिसमें दो लड़कियां वह एक लड़का है, गंगा में नहाते समय गंगा की तेज धारा में बह गए है।
सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक थाना मुनी की रेती कमल मोहन भंडारी,एस डी आर एफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जंहा सर्च अभियान जारी है लेकिन अभी तक डूबे पर्यटकों का अभी तक कुछ पता नहीं लग पाया है। थाना प्रभारी मुनिकीरेती ने बताया कि आज बुधवार को मुंबई से तीन लड़कियों व दो लड़कों का ग्रुप उत्तराखंड घूमने आए थे, यंहा आकर तपोवन में गंगा व्यू होटल में ठहरे थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज