उत्तराखंड: आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले दो दिन और सताएगा मौसम
उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को उत्तराखंड के 9 जिलों में कहीं-कहीं तेज बारिश की चेतावनी जारी की है, जिनमें उत्तरकाशी और देहरादून भी शामिल हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, आज देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी, बागेश्वर, उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तीव्र से अति तीव्र बारिश के दौर की संभावना है। फिलहाल, अगले दो दिनों तक मौसम का यही रुख रहने का अनुमान है।
तेज बारिश से पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। पिछले दो-तीन दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के बाद गुरुवार को कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन मौसम साफ होते ही उमसभरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। पहाड़ से लेकर मैदान तक धूप खिली रही, हालांकि कई इलाकों में अचानक तेज बौछारें भी पड़ीं।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 11 अगस्त तक भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो प्रदेश में अगले तीन- चार दिन भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। आईएमडी द्वारा 10 और 11 अगस्त को बारिश में और तेजी आने के आसार जताए गए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत