उत्तराखंड: कल इस जनपद के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

ख़बर शेयर करें 👉

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 30.07.2026 को प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 31.07.2026 को जनपद अन्तर्गत कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने / कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त करते हुए ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया गया है। तद्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 31.07.2026 (शुक्रवार) को जनपद अन्तर्गत कक्षा 01 से 12 तक के समस्त् शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय तथा आँगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाशं घोषित किया जाता है।

अतः मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत दिनॉक 31.07.2026 (शुक्रवार) को जनपद बागेश्वर अन्तर्गत कक्षा 01 से 12 तक के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय एवं ऑगनबाड़ी केन्द्र बन्द रहेंगे।

मुख्य शिक्षा अधिकारी/जिला कार्यक्रम अधिकारी बागेश्वर तद्नुसार अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे। उलंघन की दशा में सम्बन्धित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ के बोर्ड के साथ घूम रहा था फर्जी IB अधिकारी, चेकिंग में खुला राज
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: व्यवसायी की 20 वर्षीय बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पड़ोसी युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
Ad Ad Ad Ad