उत्तराखंड: यहां देर रात दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, तीन युवकों की मौत

ख़बर शेयर करें 👉

रुद्रप्रयाग। जनपद में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने देर रात सनसनी फैला दी। भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा 22/23 अप्रैल की मध्यरात्रि करीब 23:54 बजे हुआ, जब वाहन संख्या UK 13 TA 1991 भीरी से औरिंग की ओर जा रहा था। अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

SDRF पोस्ट अगस्तमुनि से उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पवार के नेतृत्व में पहुंची रेस्क्यू टीम ने अंधेरे और दुर्गम परिस्थितियों के बीच बचाव अभियान शुरू किया। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि वाहन गहरी खाई में क्षतिग्रस्त हालत में पड़ा है और उसमें सवार तीनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

रेस्क्यू टीम ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए एक शव को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचा दिया है, जबकि अन्य दो शवों को निकालने का अभियान जारी है।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान नवीन सिंह (30 वर्ष) निवासी औरिंग, अमित सिंह (35 वर्ष) और अंशुल (28 वर्ष) निवासी सुरसाल, रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।