उत्तराखंड: यहां गेस्ट हॉउस में धड़ल्ले से चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा…3 महिलाएं और 2 पुरुष आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए
हरिद्वार। उत्तराखंड की धार्मिक नगरी हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में देह व्यापार के एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने सत्यम विहार स्थित दिल्ली गेस्ट हाउस में छापेमारी कर तीन महिलाओं और दो पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। वहीं, गेस्ट हाउस का संचालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि गेस्ट हाउस संचालक, जो बिजनौर निवासी बताया जा रहा है, लंबे समय से इस अवैध गतिविधि को संचालित कर रहा था। बताया गया कि वह अन्य राज्यों से लड़कियों को बुलवाकर सौदे फोन पर तय करता था।
फरार संचालक की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं, जबकि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क को जल्द ही पूरी तरह से बेनकाब किया जाएगा। गेस्ट हाउस को भी सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित