Uttarakhand Weather Alert: मसूरी-ऋषिकेश हाईवे पर मलबा, केदारनाथ-बद्रीनाथ में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। शनिवार देर रात से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई, जिससे कई क्षेत्रों में जलभराव और पहाड़ी इलाकों में मलबा आने की घटनाएं सामने आई हैं। मसूरी-देहरादून रूट पर जेपी बैंड के पास मलबा आने से मसूरी जाने वाले पर्यटक घंटों तक फंसे रहे, वहीं ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर शिवपुरी के पास मलबा गिरने से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं

मौसम विभाग ने आज रविवार के लिए राज्य के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, ओलावृष्टि और 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर सहित कई जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और गर्जन के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।

केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री जैसे चारधाम क्षेत्रों में भारी बारिश हुई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है और यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। देहरादून, कोटद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, टिहरी और कुमाऊं मंडल के कई हिस्सों में भी रुक-रुक कर तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है, जिससे लोगों को उमस से राहत मिली है, लेकिन यात्रा और ट्रैफिक पर असर पड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (19 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

मौसम विभाग ने जनता से अपील की है कि वह मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा पर निकलें, खासतौर पर पहाड़ी इलाकों की ओर रुख करने वाले पर्यटक और चारधाम यात्री सतर्क रहें। प्रशासन की ओर से मलबा हटाने का काम जारी है, लेकिन फिलहाल कई मार्ग बाधित हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad