Uttarakhand Weather : आज कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी
उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर से रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य के कई जिलों में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने नैनीताल और बागेश्वर जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, चमोली, देहरादून, चंपावत और पिथौरागढ़ में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़क अवरोध और नदियों-नालों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। इसको देखते हुए स्थानीय प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। चारधाम यात्रा कर रहे यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विभाग ने कहा है कि यात्रा से पहले मौसम अपडेट जरूर देखें और बरसाती नालों या जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में 30 जून तक बारिश का सिलसिला लगातार बना रह सकता है। इस दौरान कहीं-कहीं बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम संबंधी चेतावनियों को गंभीरता से लें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित